उत्तरप्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश ..

कोरोना जाँच के लिए मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा की  बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं व बीमार की पहले करें जांच। 


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के रोगियों की रिकवरी दर को और बेहतर करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं, बीमार और कमजोर व्यक्तियों की मेडिकल टेस्टिंग का कार्य प्राथमिकता पर किया जाए। मुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास पर उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अधिक से अधिक मेडिकल टेस्ट करके कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है। रैपिड एंटीजन टेस्ट से 1 लाख टेस्ट प्रतिदिन, आरटीपीसीआर से 40 से 45 हजार टेस्ट प्रतिदिन तथा ट्रूनैट मशीन से 2500 से 3000 टेस्ट प्रतिदिन किए जाएं।






Comments

Popular posts from this blog

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ I

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर...

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में अपनी जान गवाने वाले पायलट अखिलेश के घर शोक ...