स्वास्थ्य विशेषज्ञ अब घर में भी कोरोना को लेकर पूरी तरह से सावधानी बरतने के लिए कह रहे हैं...

उनका कहना है कि सिर्फ घर में रहना कोरोना संक्रमण से बचाव की गारंटी नहीं है. आपको बाहर ही नहीं बल्कि घर में रहते हुए भी सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखना होगा...

भारत में कोरोना वायरस का प्रकोप अभी तक थमा नहीं है. देश में रोजोना कोविड-19 के हजारों नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं. महामारी निजात पाने के लिए हर कोई एक आदर्श वैक्सीन की उम्मीद बांधे बैठा है. इसी बीच एक प्राइवेट लैब ने भारत की 26 प्रतिशत आबादी के कोरोना संक्रमित होने की संभावना जताई है.

कोरोना वायरस से बचने के लिए हर किसी को मास्क लगाना बहुत जरूरी है. कई देशों ने तो अपने यहां मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. हालांकि, ब्रिटेन की राय इस मामले में अलग है. ब्रिटेन में अब ऑफिस में लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य नहीं होगा. ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैंकॉक का कहना है कि दफ्तर से ज्यादा लोग घरों में ही संक्रमित हो रहे हैं इसलिए दफ्तर में मास्क लगाना इतना जरूरी नहीं है.

Comments

Popular posts from this blog

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ I

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर...

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में अपनी जान गवाने वाले पायलट अखिलेश के घर शोक ...