सचिन पायलट ने कहा : अपने ऊपर लगे आरोपों से आश्चर्चकित नहीं।
रिश्वत के आरोपों पर बोले सचिन पायलट- 'उदास हूं, मगर हैरान नहीं, मैं उचित क़ानूनी कार्यवाही करूंगा' कांग्रेस विधायक द्वारा लगाए गए रिश्वत के आरोपों पर सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने पलटवार किया और कहा है कि वह 'दुखी हैं लेकिन आश्चर्यचकित नहीं' हैं. कांग्रेस विधायक ने सचिन पायलट पर आरोप लगाया था कि उन्हें भाजपा (BJP) में शामिल होने के लिए रिश्वत देने की कोशिश की थी. राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने अपने ऊपर लग रहे रिश्वत के आरोपों को सिरे से ख़ारिज करते हुआ अपने प्रतिक्रिया दी और कहा ऐसे आरोपों से मैं उदास हूं, मगर हैरान नहीं हूं . उन्होंने कहा कि ऐसा करके मुझे बदनाम करने की साजिश की जा रही है. दरअसल ये असली मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश है. पायलट ने कहा कि मैं ये मुद्दे उठाता रहा हूं और मैं मामले को लेकर उचित क़ानूनी कार्रवाई करूंगा. उन्होंने कहा कि मैं अपने विश्वासों पर कायम हूं. मुझ पर मनगढ़ंत आरोप लगाए गए हैं. दरअसल ये आरोप पिछले साल कांग्रेस में शामिल हुए एक पूर्व बहुजन समाज पार्टी (BSP) के विधायक ने लगाया था कि बागी सचिन पायलट ने उन्हें भाजप...