उत्तरप्रदेश के बागपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

बागपत में दर्दनाक हादसा एक बालक साइकिल चलाते हुए अचानक से फिसल गया और हादसे में उसके पेट में सरिये जा घुसे। 


बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में  के पेट में सरिये घुस गए। इसके बाद सरियों को काटकर कालू को बड़ौत अस्पताल में ले जाया गया, वहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया। वहां अब कालू की हालत गंभीर बनी हुई है।

कालू (16 वर्ष) पुत्र मीरा बुधवार को साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस बीच एक भवन निर्माण के बाद एक दीवार के बीम के सरिये सड़क की तरफ निकले हुए थे। बालक  साइकिल से गिर गया और सरिये उसके पेट में घुस गए। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले दीवार से सरिये काटे गए। इसके बाद बालक  को गंभीर हालत में परिजन बड़ौत लेकर पहुंचे। वहां सरिया काटकर उसका इलाज किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण बड़ौत से बालक  को देर रात मेरठ के लिए रेफर किया। किशोर की हालत गंभीर बताई गई है।

Comments

Popular posts from this blog

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ I

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर...

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में अपनी जान गवाने वाले पायलट अखिलेश के घर शोक ...