Posts

Showing posts with the label Local news

उत्तरप्रदेश के नॉएडा में अब पालतू डॉग्स के लिए गाइडलाइन्स का पालन करना होगा ...

Image
नोएडा में डॉगी पालने वालों को अब कराना पड़ेगा रजिस्ट्रेशन,  नोएडा अथॉरिटी करेगी  जियो टैगिंग का प्रयोग .... नोएडा अथॉरिटी ने कुत्तों के रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन के अलावा लोगों और सोसायटी में होने वाले विवादों से निपटारे के लिए यह फैसला लिया है. इस फैसले के तहत नोएडा अथॉरिटी ये सभी काम एक एजेंसी को सौंपेगी जो कुत्तों के रजिस्ट्रेशन, वैक्सीनेशन और विवादों से जुड़े मामले सुलझाएगी । नोएडा अथॉरिटी ने पालतू कुत्तों के रजिस्ट्रेशन की फीस 500 रुपये रखी नोएडा से डॉग लवर्स के लिए बड़ी खबर सामने आई है. नोएडा में अब डॉग लवर्स को अपने पालतू का रजिस्ट्रेशन कराना होगा. यह रजिस्ट्रेशन 500 रुपए में होगा. अगर घर में बिना रजिस्ट्रेशन वाला पालतू कुत्ता पाया गया तो जुर्माना लगेगा. दरअसल, नोएडा में पालतू कुत्तों को लेकर काफी शिकायतें आ रही थीं. हाउसिंग सोसायटी के लोगों को कुत्ते अक्सर काट लेते थे. जिस वजह से नोएडा अथॉरिटी ने यह फैसला लिया है.

उत्तरप्रदेश के बागपत से एक दर्दनाक हादसा सामने आया...

Image
बागपत में दर्दनाक हादसा एक बालक साइकिल चलाते हुए अचानक से फिसल गया और हादसे में उसके पेट में सरिये जा घुसे।  बागपत जनपद में रमाला थाना क्षेत्र के किरठल गांव में  के पेट में सरिये घुस गए ।  इसके बाद सरियों को काटकर कालू को बड़ौत अस्पताल में ले जाया गया, वहां से गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया। वहां अब कालू की हालत गंभीर बनी हुई है। कालू (16 वर्ष) पुत्र मीरा बुधवार को साइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस बीच एक भवन निर्माण के बाद एक दीवार के बीम के सरिये सड़क की तरफ निकले हुए थे। बालक  साइकिल से गिर गया और सरिये उसके पेट में घुस गए। मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पहले दीवार से सरिये काटे गए। इसके बाद बालक  को गंभीर हालत में परिजन बड़ौत लेकर पहुंचे। वहां सरिया काटकर उसका इलाज किया, लेकिन गंभीर हालत के कारण बड़ौत से बालक  को देर रात मेरठ के लिए रेफर किया। किशोर की हालत गंभीर बताई गई है।

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ I

Image
हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से ढह गई 80 फीट की दीवार, काफी बड़े नुकसान का आंकलन लगाया जा रहा है।  हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ I बीते दिनों से देश भर से बाढ़ और भारी बारिश से हुए नुकसान की खबरे मिल रही है, ब्रह्मपुत्र नदी अपने उफान पर है और हालत ये है की असम में बाढ़  जैसे स्तिथि बनी  हुई  है , आज बारिश और वज्रपात से हुए नुकसान की खबर, उत्तराखंड के हरिद्वार से आयी है उत्तराखंड के हरिद्वार में हर की पौड़ी के पास बिजली गिरने से दीवार गिर गई.  उत्तराखंड में भी तेज बारिश को लेकर लगातार अलर्ट जारी किया गया है. इसी बीच हरिद्वार की मशहूर हर की पौड़ी पर आकाशीय बिजली गिरने के कारण भारी नुकसान हुआ है. यहां बिजली गिरने से पूरी दीवार गिर गई और पूरे क्षेत्र में मलबा फैल गया.  मौसम विभाग की ओर से पहले ही अलर्ट जारी किया गया था. सोमवार देर रात को हरिद्वार में आकाशीय बिजली गिरी, जिससे हर की पौड़ी पर 80 फीट की दीवार गिर गई. ये हादसा हर की पौड़ी में ब्रह्मकुंड के पास हुआ. हालांकि, गनीमत की बात ये रही कि रात का वक्त होने का कारण यहां पर भीड...