Posts

Showing posts with the label International News

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी तुर्की यात्रा के मद्देनज़र इन दिनों सुर्खियों में हैं....

Image
 तुर्की की प्रथम महिला ( एमीन एर्दोगन)  से आमिर खान ने की   मुलाकात, भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स ने किया ट्रोल... बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान अपनी तुर्की यात्रा के मद्देनज़र इन दिनों सुर्खियों में हैं. तुर्की की राजधानी इस्तांबुल में उन्होंने वहां की प्रथम महिला एमीन एर्दोगन से मुलाकात की. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर आमिर को ट्रोल किया जा रहा है. आमिर से मुलाकात पर एमीन ने खुद ट्वीट कर लिखा, ‘दुनिया के जाने-माने भारतीय अभिनेता, फिल्मकार और निर्देशक आमिर खान से इस्तांबुल में मिलना अच्छा रहा. मुझे ये जानकर खुशी हुई कि आमिर अपनी आगामी फिल्म   लाल सिंह चड्ढा  की शूटिंग तुर्की के कुछ हिस्सों में करना चाहते हैं I एक और यूजर ने लिखा, 'आज के समय में तुर्की का रुख पूरी तरह से भारत विरोधी है। सरकार ने किसी भी तरह की तुर्की यात्रा के लिए सलाह नहीं दी है। भारत के एक सुपरस्टार ने टर्किश फर्स्ट लेडी के साथ मुलाकात की है। एंटी नेशनल न बोले तो क्या बोलें। दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमें जल्द पुनर्विचार करने की आवश्यकता है, जिन्हें हम हीरो कहते हैं और जिन्हें हम अपनी मेहनत की कम...

49 चीनी ऐप्स पर बैन के बाद ये देखने को मिला की ..

Image
ज़ूम ऐप का फाउंडर चीनी मूल का नागरिक, और पब.जी में  10 % चीनी कंपनियों  की  हिस्सेदारी...  49 चीनी ऐप्स पर बैन के बाद ये देखने को मिला की उन्ही ऐप्स  के क्लोन भी भारतीय मार्किट में मौजूद है, जो सीधे तौर पर राष्ट्रिय  सुरक्षा के लिए चुनौती थी, जिस कारण से  सरकार  ने अब लगभग 100 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया गया है । केंद्र की मोदी सरकार ने 29 जून को टिकटॉक , यूसी ब्राउजर समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन लगा दिया था। हालांकि, 30 दिनों के भीतर ही बैन किए गए 59 ऐप्स के क्लोन ऐप के भारत में घुसपैठ करने की खबरें आने लगीं। आखिरकार 24 जुलाई को भारत सरकार ने इन 47 ऐप्स पर भी बैन लगा दिया। अब तक कुल 106 चीनी ऐप्स पर बैन लगने के बीच ऑनलाइन गेम पबजी के बैन होने की संभावना भी जताई जा रही है। पबजी के अलावा कई सोशल मीडिया यूजर जूम ऐप को भी यह कहते हुए बैन करने की मांग कर रहे, कि ये चीनी ऐप है। बहसों और कयासों का यह सिलसिला तब से ही जारी है जब सबसे पहले 29 जून को 59 ऐप्स पर प्रतिबंध लगा था। पबजी दुनिया के सबसे पॉपुलर गेम्स में से एक है। वहीं ज...

भारत और अमेरिका के बिच मजबूत रिश्ते क्यों होने चाहिये ?

Image
कोरोना काल के बाद से ही विश्व अब भारत की तरफ देख रहा है, दुनिया की बड़ी से बड़ी कंपनी अब चीन छोड़ भारत आना चाहती है, जिसमे अमेरिका की भी कंपनी है, जब व्यापारिक रिश्ते बढ़ेंगे तोह दोस्ती वाले रिश्ते भी अमेरिका के साथ मजबूत होने चाहिए .. प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी   ने बुधवार को यूएस-इंडिया बिजनेस काउंसिल की तरफ से आयोजित इंडिया आइडियाज़ समिट को संबोधित किया, जहां उन्होंने अमेरिकी निवेशकों को भारत में रक्षा, बीमा, कृषि, वित्त, चिकित्सा, ऊर्जा और अंतरिक्ष जैसे क्षेत्रों में निवेश करने के लिए पुरजोर तरीके से आमंत्रित किया। उन्होंने कहा, " अब वक्त आ गया है कि हमारे दोनों मुल्क साझेदार बन कर दुनिया को महामारी के बाद तेजी से उबरने में अहम भूमिका निभाएं ।" मोदी ने कहा, “भारत में आपको मिलेगा - खुलापन, अवसर और विकल्पों का एक सही मिश्रण। अगर मैं विस्तार से कहूं, तो  भारत   की जनता खुलेपन में जीती है और यहां के शासन में भी आपको खुलापन मिलेगा। सोच में अगर खुलापन है, तो बाज़ार में भी खुलापन रहेगा.. यह ऐसा सिद्धांत हैं जिस पर भारत और अमेरिका दोनों समान विचार रखते हैं।” य...

चीन के दोस्त पाकिस्तान में PUB G को लेकर मचा है घमासान !

Image
पाकिस्तान में PUB G बैन की आवाज क्यों  बुलंद है ? बैन परआवाम परेशान क्यों ? दरअसल यह मामला पाकिस्तान के इस्लामाबाद हाई कोर्ट में चल रहा है और हाई कोर्ट जल्द ही इस बात पर फ़ैसला सुनाएगा कि लोकप्रिय मोबाइल गेम पबजी (PubG) पर पीटीए यानी पाकिस्तान टेली कम्युनिकेशन अथॉरिटी ने जो बैन लगाया है वो जायज़ है या नहीं. पीटीए के वक़ील ने अपनी दलील में कुछ ऐसा कहा जिससे पाकिस्तान में एक नई बहस शुरू हो चुकी है. उन्होंने कहा, "उन तमाम चीज़ों के अलावा जो बच्चों-युवाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत को नुक़सान पहुँचाती हैं, पबजी गेम में कुछ ग़ैर-इस्लामिक चीज़ें हैं". जानकरों का कहना है कि पाकिस्तान में कुछ ऐसे ही आरोप टिकटॉक पर भी लग सकते हैं क्योंकि उसे भी बैन करने की माँगे बढ़ती जा रही हैं. उधर पबजी को पसंद करने वालों ने सरकार के इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ अपने विरोध का स्वर बढ़ा दिया है और इस गेम के खिलाड़ियों और समर्थकों ने पंजाब-सिंध इलाक़े में धरना-प्रदर्शन करने की धमकियाँ दी हैं. सोशल मीडिया में इस बात को लेकर ख़ासी बहस छिड़ी हुई है कि पाकिस्तान में जब भी इस तरह के मसले होते हैं तो बजाय उनका समा...