मिडिया के तीखे सवालों से बौखलायी रिया चक्रवर्ती ..

 रिया से मीड‍िया ने कई तीखे सवाल भी पूछे- रिया आपके परिवार पर सुशांत की हत्या का आरोप है, आप क्या कहना चाहेंगी?


ये सवाल तब हुआ जब रिया ने ईडी ऑफ‍िस की दहलीज पर कदम रख दिया था. वो सवाल को सुनते ही रिया पलटीं, रिपोर्टर की तरफ गुस्से में घूरते हुए देखा. वो शायद कुछ बोलना चाहती थीं लेकिन उनके भाई ने रिया को संभाला और अंदर ले गए.

ईडी दफ्तर में  रिया का पहनावा भी नोटिस क‍िया गया. अब तक रिया ग्लैमरस अंदाज में नजर आती रहीं हैं. लेकिन ईडी के दफ्तर में रिया सिर को दुपट्टा से ढककर पहुंचीं. उनके साथ उनके भाई शोविक नजर आए.

मालूम हो कि ईडी ने रिया से अपने खर्चों का प्रूफ देने के लिए डॉक्यूमेंट्स भी मंगवाए हैं. इससे पहले 7 अगस्त शुक्रवार को ईडी ने रिया से 8 घंटों तक पूछताछ की थी.

Comments