प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी ) के दफ्तर पहुंची , रिया चक्रवर्ती ...

सुशांत सिंह राजपूत डेथ केस में रोज नए राज खुल रहे है, वही इस केस  की जाँच सी.बी. आई  ने भी शुरू कर दी है, रिया चक्रवर्ती प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ऑफिस पहुंच गई हैं...

रिया को ईडी ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया. वो सिर पर  सफेद दुपट्टा ओढ़े नजर आईं. रिया के पिता और भाई भी उनके साथ ईडी ऑफिस पहुंचे हैं । आपको बता दे की  सुशांत मामले में ईडी ने रिया चक्रवर्ती को 7 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था. लेकिन रिया ने प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होने की अपील की थी. रिया ने कहा था कि सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई पूरी होने के बाद वो आएंगी, लेकिन अपील को ईडी ने खारिज कर दिया था. इसलिए रिया ईडी के ऑफिस पहुंची हैं. रिया के साथ उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी ईडी पूछताछ की प्रोसेस शुरू कर चुकी है. खबरें हैं कि शोविक सुशांत की दो कंपनियों में डायरेक्टर हैं.


Comments

Popular posts from this blog

हरिद्वार में हर की पौड़ी पर वज्रपात से काफी नुकसान हुआ I

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए स्वतंत्रता दिवस पर...

एयर इंडिया के प्लेन क्रैश में अपनी जान गवाने वाले पायलट अखिलेश के घर शोक ...